राजनीति से जल्द संन्यास लेंगे मिजोरम के पूर्व सीएम…

मिजोरम। मिजोरम के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला ने जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राजनीति से संन्यास ले लेंगे और प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व को किसी युवा और ऊर्जावान नेता को सौंप देंगे। कांग्रेस नेता ललथनहवला की उम्र 80 से ऊपर है। उन्होंने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि वह राजनीति से संन्यास लेने लेंगे और उन्होंने 2023 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे युवा नेताओं के लिए जगह बनाने के लिए केवल मौजूदा कार्यकाल (2019-2022) के लिए कांग्रेस नेतृत्व को संभालेंगे, जो अधिक सक्षम और ऊर्जावान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का विकास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *