पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीतराम राजू की प्रतिमा का किया अनावरण

आंध्र प्रदेश। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के भीमावरम पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीतराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में भाग लिया।  पीएम मोदी ने अल्लुरी सीतराम राजू की कांस्य की बनी प्रतिमा का अनावरण भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आंध्र की इस धरती की महान आदिवासी परंपरा को, इस परंपरा से जन्में सभी महान क्रांतिकारियों और बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहा, सीताराम राजू गारू की 125वीं जन्मजयंती व रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे साल मनाया जाएगा।

उन्‍होने कहा, आजादी का संग्राम केवल कुछ वर्षों का, कुछ इलाकों का या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। ये इतिहास, भारत के कोने-कोने और कण-कण के त्याग, तप और बलिदानों का इतिहास है। हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास हमारी विविधता, सांस्कृतिक शक्ति और एक राष्ट्र के रूप में हमारी एकजुटता का प्रतीक है।

सीताराम राजू गारू की जीवन यात्रा हमारे लिए प्रेरणा :-
पीएम मोदी ने कहा, सीताराम राजू गारू भारत की सांस्कृतिक और आदिवासी पहचान, भारत के आदर्शों व मूल्यों के प्रतीक हैं। उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारत के आध्यात्म ने सीताराम राजू गारू को करुणा और सत्य का बौद्ध दिया। आदिवासी समाज के लिए समभाव और मम्भाव दिया, त्याग और साहस दिया।

युवाओं के लिए उत्तम अवसर:-
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर नेतृत्व किया था। आज नए भारत के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं के पास सबसे उत्तम अवसर है। देश में नए आयाम खुल रहे हैं। नई सोच है और नई संभावनाएं जन्म ले रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *