ओपीडी में इलाज से पहले चिकित्सक लेंगे मरीजों से वैक्सीन की जानकारी

हिमाचल प्रदेश। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों की ओपीडी में इलाज कराने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की जानकारी देना अनिवार्य किया है। जिस व्यक्ति ने वैक्सीन की डोज नहीं लगाई होगी, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगाने भेजा जाएगा। इसके अलावा मरीजों से उनके घर के सदस्यों को वैक्सीन लगाए जाने की भी जानकारी ली जाएगी। प्रदेश सरकार ने 30 नवंबर तक प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके चलते सभी के लिए टीका लगाना अनिवार्य किया है। हिमाचल में 57,67,715 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है। जबकि 44,33,728 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 82 फीसदी लोगों को दूसरा टीका लगा है। डेढ़ सप्ताह के भीतर 18 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि हिमाचल के सभी विभागों से वैक्सीन लगाने वालों और न लगाने वालों की सूची मांगी है। यह सूची एक सप्ताह के भीतर देने को कहा गया है। इसके अलावा निजी संस्थानों को भी इस बारे पत्र जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *