Yoga Day: UN मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा- जीवन जीने का तरीका है योग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। यूएन मुख्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां सभी देशों के लोग मौजूद हैं। आपमें से बहुत सारे लोग बहुत दूर यहां आए हैं। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। योग भारत से आया और यह पुरानी परंपरा है। मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है पीएम मोदी बोले योग मतलब यूनाइट। योग कॉपीराइट-रॉयल्टी और पेटेंट फ्री है। योग जीवन जीने का तरीका है।

भारत से आता है योग
पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है। ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।
पीएम नरेंद्र मोदी बोले हम योग की शक्ति का उपयोग न केवल स्वस्थ, खुश रहने के लिए करें बल्कि स्वयं और एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए भी करें। आइए हम योग की शक्ति का उपयोग करें। मित्रता, एक शांतिपूर्ण दुनिया और एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के पुल बनाने के लिए योग की शक्ति का उपयोग करें। आइए हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं।

योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक 
लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि योग आपकी आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक है। आगे कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे … पूरी दुनिया को देखना अद्भुत है योग के लिए फिर से साथ आएं।

आपको बता दें कि योग कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *