Yamuna River: दिल्ली वालों को राहत, खतरे के निशान को पार गई यमुना आई नीचे, घटा जलस्तर

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यमुना नदी का जलस्तर बुधवार सुबह घटकर खतरे के निशान से नीचे 205.15 मीटर पर आ गया। आपको बता दें मंगलवार रात 10 बजे नदी का जलस्तर 205.39 मीटर दर्ज किया गया था और शाम छह बजे ये 204.94 मीटर पर था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के मुताबिक पता चला था कि जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। अब जलस्तर खतरे के निशान से नीचे उतर गया है।

जुलाई में दिल्‍लीवासियों को बाढ़ से जुझना पड़ा

मालूम हो कि मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्लीवासियों को  भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया था। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *