दिल्ली-यूपी-बिहार में 40 डिग्री के करीब पहुंचा टेम्परेचर,  इन जगहों पर बारिश के आसार

Weather news: दिल्ली-UP सहित पूरे उत्तर भारत में पारा चढ़ने लगा है. दिन के तापमान में वद्धि और चुभती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा रही है. जहां एक हफ्ते पहले पंखे की हवा ही लोगों को ठंडक पहुंचा रही थी, अब कूलर-एसी चालू हो चुके हैं. मौसम विभाग ने बीते दिनों भीषण गर्मी और कम बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है. तापमान में 3 से 5°C की बढ़ोतरी की चेतावनी दी है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ गई है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने की संभावना है. जबकि मिनिमम टेम्परेचर 19°C से 21°C के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान नॉर्मल से काफ़ी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) रहेगा. दोपहर में 15 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में गर्मी का दिख रहा असर

पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा में कई जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान (40°C -43°C) के बीच रहा. गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर 37°C -40°C के बीच दर्ज किया गया. अकोला (महाराष्ट्र) में सबसे ज़्यादा तापमान 43.8°C दर्ज किया गया. भारत के मैदानी इलाकों में आदमपुर (पंजाब) में सबसे कम टेम्परेचर 13.0 °C रहा.

हीट वेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने 15-19 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात के तटीय इलाके, तमिलनाडु, केरल, और आंध्र प्रदेश में हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की है. 

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

 पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ये दौरा 18 अप्रैल तक देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो  यहां आज और कल मौसम सामन्य रहेगा मगर 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक यहां भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. 

इसे भी पढ़ें:-सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *