संसद के मॉनसून सत्र में कौन-कौन बिल लाएगी मोदी सरकार? सामने आई गई पूरी लिस्ट

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार लोकसभा में पेश कई विधेयक पेश कर सकती है. माना जा रहा है कि सरकार परिसीमन और 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाला बिल फिर से ला सकती है. खासकर तब, जब पिछले सत्र में एकजुट विपक्ष ने इसे गिरा दिया था. हालांकि, लोकसभा सचिवालय की ओर से पेश किए जाने वाले बिलों की सूची में इसका कोई जिक्र नहीं था. संसद का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से आरंभ होगा और इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है.

कौन से बिल पेश हो सकते हैं?

1. इनकम-टैक्स (संशोधन) बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए) 

2. सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए) 
3. जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 
4. राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल, 2026 
5. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) बिल, 2026. 

इसे भी पढ़ें:-बीजेपी सांसद रवि किशन का आज 57वां जन्मदिन, सीएम योगी समेत कई बड़े मंत्री और नेताओं ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *