विधान परिषद चुनाव: यूपी-बिहार-महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोटिंग जारी, जानें कब आएंगे नतीजे

New Delhi: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आज विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटें, बिहार की 8 सीट, कर्नाटक की 4 सीट और महाराष्ट्र 5 सीटें हैं। यूपी-बिहार से कर्नाटक और महाराष्ट्र में MLC चुनावों के लिए मतदान आज शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम 4 बजे तक चलेगा।

बता दें कि इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वोटिंग आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो शाम चार बजे तक होगी। यूपी-बिहार-महाराष्ट्र और कर्नाटक के जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर सियासत पहले से तेज है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर अपने अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। बिहार और यूपी में इस चुनाव के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इन सभी सीटों पर हुए मतदान का रिजल्ट 27 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *