क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 2 KG हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात क्राइम ब्रांच के एक संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली से गुजरात तक फैले एक बड़े नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. इस कार्रवाई में 2 किलोग्राम पाकिस्तानी मूल की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी पहचान 31 साल के कुलदीप स्वामी, निवासी चुरू, राजस्थान के तौर पर हुई है.

जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम हाई-क्वालिटी हेरोइन जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है., एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और हवाला टोकन वेरिफिकेशन में इस्तेमाल होने वाला करेंसी नोट बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें:-टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफगान टीम को मिली कड़ी हार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *