साहित्य अकादमी पुरस्कारों का ऐलान, हिंदी के लिए वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया को मिलेगा सम्मान

Delhi: साहित्य अकादमी ने आज 24 भारतीय भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें हिंदी की वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया को साल 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला है। यह पुरस्कार विजेताओं को 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक प्रस्तुति समारोह में प्रदान किया जाएगा।”

ममता कालिया बोलीं- आपका प्यार प्रेरणा

पुरस्कार मिलने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में ममता कालिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, ‘दोस्तो धन्यवाद, शुक्रिया। ऐसा बहुत कम होता है कि हमारे फोन पर ट्रैफिक जाम हो। माफी। आपका प्यार अब प्यार देने से ही पूर्ण होगा। आप सब की दुआएँ मुझे अगली किताब लिखने के लिए उकसाती हैं।’

जीते जी इलाहाबाद’ को मिला सम्मान

ममता कालिया की बहुचर्चित और बहुपठित संस्मरण पुस्तक ‘जीते जी इलाहाबाद’ राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित है। ममता कालिया ने अपने जीवन के करीब 5 दशक लेखकों का पेरिस कहे जाने वाले इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में गुजारे हैं। इस पुस्तक में उन्होंने इलाहबाद के साहित्यिक सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन और आम लोगों और साहित्यकारों से जुड़े उनके अनेक निजी अनुभव शामिल किए गए हैं।

इससे पहले इन्हें मिले पुरस्कार
लेखक का नामवर्षकृति का नामकृति का प्रकार
सुमित्रानन्दन पंत1960कला और बूढ़ा चांदकविता संग्रह
हरिवंश राय बच्चन1968दो चट्टानेंकविता संग्रह
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना1983खूंटियों पर टंगे लोगकविता संग्रह
नरेश मेहता1988अरण्याकविता संग्रह
अमरकांत2007इन्हीं हथियारों सेउपन्यास
नासिरा शर्मा2016पारिजातउपन्यास
बद्रीनारायण2022तुमड़ी के शब्दकविता संग्रह

इसे भी पढ़ें:-राम मंदिर में होगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, 19 मार्च को राष्ट्रपति करेंगी पूजन, 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *