दिल्ली में श्रमिकों और गांवों के लिए बड़ी सौगात, CM रेखा गुप्ता ने 134 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए आर्थिक सहायता कार्यक्रम और गांवों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के 15,706 बच्चों के लिए 12.40 करोड़ रुपये से अधिक की पढ़ाई से जुड़ी सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।

सीएम गुप्ता ने किया उद्घाटन

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के दो गांवों में नए बने पंचायत घरों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा 37 गांवों में 59 नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई, जिनकी कुल अनुमानित लागत 134 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली केवल इमारतों और सड़कों से नहीं बनती, बल्कि श्रमिकों के श्रम से बनती है। जो हाथ दिल्ली को गढ़ते हैं, उनकी सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की जिम्मेदारी हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

दिल्ली का विकास उसके मजदूरों की मेहनत पर आधारित- सीएम

सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली का विकास उसके मजदूरों की मेहनत पर आधारित है. उन्होंने कहा, दिल्ली सिर्फ ईंट और सड़कों से नहीं बनी है, बल्कि इसे मजदूरों के हाथों ने गढ़ा है. उनकी सुरक्षा, सम्मान और भविष्य सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है.

मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षा सहायता

दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है ताकि वे आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई न छोड़ें.

  • कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को 500 रुपये  प्रतिमाह
  • कक्षा 9 और 10 के छात्रों को 700 रुपये प्रतिमाह
  • कक्षा 11 और 12 के छात्रों को 1,000 रुपये प्रतिमाह
  • स्नातक छात्रों को 3,000 रुपये प्रतिमाह
  • आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एमबीए जैसे तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों को अधिकतम 10,000 रुपये  प्रति माह तक सहायता दी जाती है.
मजदूर कल्याण और सुधार

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में देश की उच्चतम न्यूनतम वेतन संरचनाओं में से एक लागू है.

  • अकुशल मजदूरों के लिए 18,456 रुपये  प्रतिमाह
  • अर्धकुशल मजदूरों के लिए 20,371 रुपये प्रतिमाह
  • कुशल मजदूरों के लिए 22,411 रुपये  प्रतिमाह

इसे भी पढ़ें:-विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, पूरी होगी हर मनोकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *