Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी भरी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं.
इन स्कूलों को मिली धमकी
दिल्ली के कुल नौ स्कूलों को बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं. जिनमें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेयकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी). एयर फ़ोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को बम की धमकी मिली है. सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत सूचित किया है.
सभी जगहों पर तलाशी अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी स्कूल से अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. सुरक्षा के तहत सभी जगहों पर तलाशी अभियान जारी है. कॉल्स डिटेल का पता लगाया जा रहा है. इसमें साइबर सेल की मदद ली जा रही है. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं. सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है.
इसे भी पढ़ें:-डेढ़ करोड़ की लागत से होगा श्रीराम जानकी मंदिर का कायाकल्प-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह