नेपाल को भारत ने सौंपा जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक

काठमांडो। भारत ने जयनगर कुर्था रेलवे लिंक को औपचारिक रूप से नेपाल सरकार को सौंप दिया। इस रेल लिंक का निर्माण की फंडिंग भारत सरकार ने की है। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक संक्षिप्त समारोह में नेपाल की परिवहन एवं भौतिक अवसंरचना मंत्री रेणु कुमारी यादव को उपरोक्त रेलवे लिंक नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के हवाले करने संबंधी दस्तावेज सौंपे। भारत में जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच 34.9 किलोमीटर लंबे नैरो लिंक गेज को ब्रॉड गेज में बदला गया है। भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया कि इस रेल लिंक से व्यापार और वाणिज्य गतिविधियों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संपर्क बढ़ने की उम्मीद है। यह परियोजना नेपाल के ऐतिहासिक शहर जनकपुर से होकर गुजरेगी और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ावा देगी। समारोह में भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री रेणु कुमारी यादव और नेपाल में भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *