राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में सूरज सिंह और एन वांगसू ने जीता स्वर्ण पदक…

मध्य प्रदेश। तीसवीं राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में सेना के सूरज सिंह (9.60 अंक) ने पुरुषों की चांगकुआन स्पर्धा में अंजुल नामदेव (9.50) को हराकर स्वर्ण जीता। महिलाओं में अरुणाचल प्रदेश की एन वांगसू 9.23 अंक के साथ साक्षी (8.92) को हराकर पहले स्थान पर रहीं। पूर्वी सैनी (8.49) ने तीसरा स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वुशू राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष भूपिंदर बाजवा भी उपस्थित थे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट को प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत बताई। प्रतियोगिता में 1100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियोंं के पास अगले साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में अपने चयन के दावे को मजबूत करने का मौका है। मप्र वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी एन त्रिपाठी ने कहा कि वुशू को मार्शल आर्ट की जननी कहा जाता है। मप्र वुशू एसोसिएशन की सचिव सारिका गुप्ता ने कहा कि कुल 44 इकाइयों से टीमें आई हैं, जिनमें राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, आईटीबीपी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *