घने कोहरे के कारण 250 से अधिक ट्रेनें हुई निरस्त

नई दिल्‍ली। भारत के अधिकतर राज्य कोहरे की मार झेल रहे हैं। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक बुरा असर रेलवे पर पड़ रहा है। भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को 250 से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जिसके चलते लोगों को प्रस्थान-आगमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  यात्री ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *