Meerut Metro and Namo Bharat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के जिन बाकी हिस्सों का भी उद्घाटन किया, बता दें कि इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है. ऐसे में इस शुरुआत के साथ ही दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से भी अब परिचालन में आ गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह देश का इकलौता रूट है जिस पर अब नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी. बता दें कि मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगी. इसकी वजह से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी. अब यात्री मेरठ से दिल्ली महज 55 मिनट में पहुंच सकेंगे.
180 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड के लायक है ट्रैक
इसके साथ ही 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ, नमो भारत भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) है. बता दें कि यह परियोजना दिल्ली को साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों से तेज़ और सुरक्षित तरीके से जोड़ेगी. बता दें कि इस सिस्टम से NCR क्षेत्र में यात्रियों को कम समय में आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दैनिक आवागमन में बड़ी सुविधा और समय की बचत होगी.
CM योगी आदित्यनाथ ने सोशलमीडिया पर किया पोस्ट
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
भारत का सबसे तेज मेट्रो सिस्टम
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सर्विस का भी उद्घाटन किया. साथ ही मेरठ मेट्रो भारत का सबसे तेज़ मेट्रो सिस्टम होगा, बता दें कि इसकी मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड लगभग 120 kmph होगी. मेट्रो रास्ते में सभी तय स्टॉपेज के साथ, सिर्फ़ 30 मिनट में पूरा रास्ता तय करेगी.