Lake Natron: यहां पत्थर बन जाता है आदमी…

तंजानिया। आपको तो पता ही होगा की दुनियाभर में कई तरह की बेहद खतरनाक नदियां और झीलें हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताने वाले है, जो अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित है, जिसका नाम ‘नैट्रॉन झील (Lake Natron)’ है। इस झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है।

इसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बताया जाता है कि इस झील के संपर्क में आने वाला जीव पत्थर बन जाता है।

इस झील की डराने वाली तस्वीरें साल 2013 सामने आई जब वाइल्डलाइफ के एक फोटोग्राफर ‘निक ब्रांट’ ने इस झील की तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में झील के पानी की वजह से जानवर पत्थर में बदल गए थे।

दरअसल Ol Doinyo Lengai ज्वालामुखी की वजह से ये झील इतनी खतरनाक है। यह दुनिया की पहली ऐसी ज्वालामुखी है जिससे अजीब लावा यानी नैट्रोकार्बोनाटाइट बाहर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *