जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आपको अपनी संतान का व्यवहार चिंतित कर सकता है, इसलिए आज आपको उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा और उनके बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उसके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज यदि व्यापार में आपको कोई सलाह दे, तो उसमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। र

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उन्हें उसके परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी, जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। यदि रिश्तों में लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझेगा, जिसके कारण रिश्तों में निकटता आएगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप उसे चुप रहकर ही सुनें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन की मदद से ही कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने पिछले किए गए कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिसके कारण उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन इसमें आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *