जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवसाय के रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बाहरी भोजन से परहेज बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपके व्यक्तित्व में कुछ आकर्षण देखा जा सकता है। आज आपकी कोई दिली इच्छा भी पूरी होगी। आज आपकी बहन के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जो लोग अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित थे, आपकी वह चिंता भी आज समाप्त होगी। सामाजिक स्तर पर भी आज आपकी वाणी का प्रभाव आपको एक अलग पहचान दिलवा सकती है, जिसके कारण सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करना पड़ेगा, लेकिन आपको खर्च करते समय अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा,। छोटे व्यापारियों को आज किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई पीड़ा हो सकती है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा, जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपकी मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह भी समाप्त होगी, जिसके कारण पारिवारिक एकता बढे़गी। आज परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है, क्योंकि आज वह अपने साथी के बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है, जो लोग लंबे समय से किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं खरीद पा रहे थे, तो आज उनका वह सपना भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *