जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके मन में घूमने फिरने की इच्छा आएगी जिसके कारण आप यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभप्रद रहेगी लेकिन सायंकाल के समय आपको व्यवसाय की नई योजनाओं से लाभ मिलेगा और अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है,लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से चला आ रहा है,तो उसे समाप्त होगा और उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ नया सीखने को मिलेगा,जिसके लिए आप उत्साहित रहेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी,जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप अपने कार्यक्षेत्र में चतुर बुद्धि से शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे,जिसे देखकर आपके साथी भी हैरान होंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आज कोई तनाव की स्थिति हो,तो भी आपको रिलैक्स रहकर ही समस्याओं का हल निकालना होगा। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग के लिए आज आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी करा सकते है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जहां परिवार के छोटे बच्चे भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आप आत्मनिर्भर होकर जिस पर कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ ऐसे कार्य होंगे,जिनको आपको ढूंढ ढूंढ कर पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं,जहां आपको अपनी मूल्यवान वस्तुओं के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो चोरी होने का भय बना हुआ है। आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ समस्याओं को अपने जीवनसाथी के सामने रखेंगे और दोनों मिलकर उनका समाधान खोजेंगे।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्या ग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज उनका अपने साथी से किसी ऐसी बात पर झगडा हो सकता है, जो गलत होगी, लेकिन वह उन्हें समझाने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण दोनों के बीच कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। जहां के कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आपको वहा भी किसी से अपने मन की बातों को साझा नहीं करना है, नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपकी कुछ ऐसी डील होंगी, जिनसे आपको लाभ होगा वह आज आपके हाथ से निकल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *