जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आपके जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घर का निर्माण अथवा साज-सज्जा की चीजों पर भी ध्यान लगाएंगे, वे उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको अपनी माताजी का हर मामले में सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, लेकिन यदि आज वह आपसे कोई कार्य करने को कहें, तो वह भी अवश्य करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में कोई उत्सव हो सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम करने होंगे, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने इसमें लापरवाही की तो उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। सायंकाल के समय यदि आपका अपने पड़ोसियों से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आज आपको चुप रहना ही बेहतर होगा व आपको अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा। आज आपके घर किसी नजदीकी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, जिनकी आवभगत के कारण आप अपने किसी जरूरी कार्य को आगे के लिए भी टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कड़े संघर्ष का दिन रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको थकान व तनाव भी हो सकता है। यदि आज कोई कार्य ऐसा हो,जो आगे के लिए टल रहा हो, तो उसमें आपको धैर्य से कार्य लेना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके सहयोगी इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको थकान व तनाव के कारण कुछ सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी शिकायत हो सकती है। आज आपको अपने भाइयों का सहयोग भी हर परिस्थिति में मिलता दिख रहा है, जो आपको मजबूती देगा। आज जीवनसाथी की ओर से भी आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः ध्यान दें कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहिएगा। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी एवं व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। अतः सावधान रहने की आवश्यकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंता में डूबा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित मन का आभास होगा पर आने वाले अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रियों एवं पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आप आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *