जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली। प्रचंड गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। राजधानी दिल्ली सहित  उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड और गुजरात में भीषण गर्मी और लू धीरे धीरे प्रचंड रुप लेता जा रहा है। सुबह नौ बजे के बाद से ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

मैदानी इलाकों में चल रही गर्म हवा लोगों के सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। इन राज्यों के कई  जिलों में लू के कारण लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी है। मौसम विभाग ने आगे जो बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक अभी राहत के आसार नजर नहीं आ रहा है।

अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनेगा, जिसके चलते जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर व चूरू जिलों में मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी के साथ हवाएं चलेंगी।  हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा बूंदाबांदी व हल्की बारिश के भी आसार हैं। झारखंड के पूर्व व मध्य भाग में बादल छाये रहेंगे।

कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा , अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ जिलों के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में अगले 48 घंटों में अधिकांश जिलों में पछुआ हवा तेजी से चलेगी।

इससे उत्तर-पूर्व बिहार के 13 जिलों को छोड़कर शेष बिहार में लू का कहर जारी रहेगा। दोपहर के बाद तापमान 41-44 डिग्री रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस बार भी देश में सामान्य बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *