खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आज होगा आगाज….

हरियाणा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शनिवार शाम साढ़े 7 बजे आगाज होगा। गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ करेंगे। 4 से 13 जून तक चलने वाले खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेगा।

यहां 1866 पदकों के लिए खिलाड़ी मैदान में दम दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। 25 खेल पांच स्थान पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, शाहाबाद और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर मुख्य आयोजन स्थल होगा। करीब 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। खेलो इंडिया का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *