कर्नाटक चुनाव नतीजे: रुझानों में कांग्रेस आगे, BJP-JDS को नुकसान

कर्नाटक।  आज कर्नाटक के लिए बेहद ही महत्‍वपूर्ण दिन है। बता दें कि 10 मई को हुए विधान सभा चुनाव का आज परिणाम सामने आनें वाला है। दरसल, आज सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई। जिसमें रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

 

बताते चलें कि कर्नाटक में कांटे की टक्कर चल रही है। कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी का बहुमत  आगे निकलता हुआ दिख रहा है। वहीं सुबह नौ बजे तक आए रुझानों में कांग्रेस बहुमत से पिछड़ती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। पार्टी बार बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर रही है। पार्टी की बढ़त 110 से 116 के बीच बनी हुई है। बीजेपी और जेडीएस को नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा 78 और जेडीएस 26 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में पांच सीटें आती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *