दुनिया का कंटेंट उपमहाद्वीप बनेगा भारत: अनुराग ठाकुर

दुबई। दुबई दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत किस्सागोई की जमीन है, इसने हमेशा से दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है। मेरा लक्ष्य है भारत को दुनिया का कंटेट उपमहाद्वीप बनाना और सरकार के प्रयासों से हम इसमें सफल भी होंगे।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दुबई एक्सपो 2020 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट विषय पर चर्चा की। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा दुबई में भारत के लोग ही उसके असल राजदूत हैं।

इस दौरान इंडियन पवेलियन में 17 लाख लोग मौजूद हैं। देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। यह जश्न न सिर्फ भारत में हो रहा है बल्कि दुनियाभर में हमारे लोग इस जश्न को मना रहे हैं। फिल्मों के योगदान पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमेशा से दुनियाभर के लोग फिल्मों के लिए यहां आए।

हम भविष्य में देश को कंटेंट का उपमहाद्वीप बनाना चाहते हैं। इससे देश के युवाओं को नौकरियां मिलेंगी और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट भारत में तैयार होगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने रणवीर सिंह के शानदार अभिनय की भी तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *