भारत जी-20 ट्रोइका में हुआ शामिल

नई दिल्ली। भारत जी-20 ट्रोइका में शामिल हो गया है। ट्रोइका के तीन देशों में इंडोनेशिया और इटली के साथ भारत भी रहेगा। ये तीनों देश जी-20 के मौजूदा, पूर्ववर्ती व भावी अध्यक्ष हैं। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि भारत 1 दिसंबर 2022 को इंडोनेशिया से जी-20 का अध्यक्ष पद ग्रहण कर लिया है। इसके बाद 2023 में पहली बार भारत जी-20 देशों की शिखर बैठक आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *