स्वास्थ्य मंत्री नब दास के सीनें में उतारी पांच गोली, हालत गंभीर

ओडिशा। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नब किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री पर करीब से छह राउंड फायर किए थे, जिसमें से पांच राउंड उनके सीने में लगे। आनन-फानन में नब किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई।

इस मामले पर जानकारी देते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली सरकारी रिवाल्वर से मारी गई है।  सुत्रों के मुताबिक, वाहन से बाहर निकलते ही नब दास पर फायरिंग शुरू कर दी गई। 6 राउंड गोली चलाई गई, जिसमें 5 गोलियां उनके सीने में लगी हैं।

उन्हें बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *