राष्ट्रपति पद के लिए आज नामांकन करेंगी द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12 बजे NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर उनके साथ पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं।

गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू ने PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के घर पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिए प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए।

द्रौपदी के समर्थन में आए जगनमोहन रेड्‌डी:-
आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्‌डी ने गुरूवार को ऐलान किया है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। सीएम रेड्‌डी मानना ​​है कि मुर्मू का समर्थन करना SC, ST, BC और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधित्व पर हमेशा जोर देने की उनकी विचारधारा के अनुरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *