Cyclone Asani: आज से 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगा तूफान

नई दिल्ली। रविवार को बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, चक्रवात असानी में तब्दील हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह तूफान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को कोलकाता नगर निगम ने अलर्ट पर रखा है। कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में यह तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

साथ ही इसके 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश व ओडिशा के तटों से बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चक्रवात के बंगाल की खाड़ी में 60 समुद्री मील (111 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 मई को खराब और 10 मई को अत्यधिक खराब हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *