इन पत्तियो के सेवन से कम होगा डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा, जानें डिटेंल

लाइफ स्‍टाइल। अब गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है कुछ ही दिनों में तापमान 40 डिग्री से भी उपर पहुंचने के आसार बताए जा रहे है। ऐसे में बाहर निकलने पर इस चिलचिलाती गर्मी का बेहर बुरा असर शरीर पर पड़ता है। गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा शरीर का पानी बाहर निकलने लगता है जिसके कारण डिहाइड्रेश हो जाता है। तथा इस स्थिति में यदि डायरिया हो गया तो बहुत जटिल स्थिति हो जाती है। ज्यादा गर्मी का असर अगर शरीर झेल न पाए तो स्किन तो झुलसती ही है साथ में हीट स्ट्रोक, सांस लेने संबंधी बीमारियां, स्ट्रोक, कार्डिएक अरेस्ट, किडनी फेल्योर जैसी परेशानियो का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि हमारा शरीर पहले से ही मजबूत बन जाए तो बढ़ते तापमान का खतरनाक असर कम हो सकता है। इसके लिए हमें अपनी डाइट में परिवर्तन करने के साथ कुछ ऐसे घरेलू उपाय करने चाहिए जो बढ़ती गर्मी को मात दे सके। ऐसे में हमारे आस-पास ही कुछ ऐसे पौधे व पत्तियां हैं जिनके सेवन करने से बढ़ती गर्मी में भी राहत पाई जा सकती है।

गर्मियो के लिए शरीर को मजबूत बनाती हैं ये पत्तियां

पुदीना के पत्ते – गर्मी के खिलाफ शरीर को मजबूत बनाने में पुदीना बहुत ही कारगर साबित होता है। पुदीने का कुलिंग इफेक्ट बहुत जल्दी शरीर में असर दिखाता है। पुदीना में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रेंट्स और मेथेनॉल कंपाउड पाए जाते हैं जो पेट से संबंधित कई समस्याओं का अंत कर पेट को मजबूत बनाते हैं। पेट अगर रिलेक्स रहता है तो पोषक तत्वों का अवशोषण सही से होता है। इस कारण शरीर में पानी धारण करने की क्षमता भी ठीक हो जाती है। पुदीने का रस पीते ही पेट में ठंडक सा महसूस होता है। पुदीना का आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। इसे शरबत के सात मिलाकर पी सकते हैं या चटनी बनाकर खा सकते हैं. पुदीने के पत्ते को कई चीजों में भी मिलाया जा सकता है।

एलोवेरा – एलोवेरा की पत्तियां गर्मी से राहत दिलाने में बेजोड़ काम करती हैं। इसे आप जूस बनाकर पी सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होता है। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में एलोवेरा का जूस बेहद फायदेमंद है। एलोवेरा पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है। एलोवेरा को अन्य फ्रूट जूस के साथ भी पीया जा सकता है।

धनिया की पत्तियां धनिया की पत्तियों का सेवन गर्मी में अत्‍याधिक बढ़ जाती है। वैसे तो  हमलोग इसे सब्जी या सलाद में मिलाकर खाते हैं या चटनी बनाकर खाते हैं लेकिन धनिया की पत्तियों को अगर जूस बनाकर सीमित मात्रा में पीया जाए तो यह गर्मी के असर को कम करने में रामबाण साबित हो सकती है। धनियां की पत्तियों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है। हेल्दी डाइजेशन के लिए धनिया की पत्तियां बहुत शानदार काम करती है। धनिया की पत्तियों में पोटैशियम कैल्शियम, विटामिन सी और मैंगनीज पाया जाता है जो लू को बेअसर कर देता है। गर्मी में आमतौर पर लोगों को भूख कम लगती है। धनियां की पत्तियों में भूख जगाने वाला गुण पाया जाता है। इन सब कारणों से धनिया की पत्तियों का गर्मियों में भरपूर सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *