प्रदेश वासियों को होली की सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई…

राजस्‍थान। रंगों के पर्व की शुरुआत आज से हो गई है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी है। वहीं भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने भी होलिका दहन की सभी को शुभकामनाएं दी।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि रंगों के पर्व होली पर हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। यह अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों से आह्वान है कि वे समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने का संकल्प लें, जिससे प्रदेश उन्नति के नए आयाम छू सके। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *