सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तारीखों का यूपीएससी ने किया एलान

नौकरी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इन तारीखों की घोषणा की। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा 2021 में सफलता पाई है। उन्हें इस परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन तारीखों को देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी 2022 से लेकर 16 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9 बजे से लेकर होपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे की होगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *