Chandrayaan-3: इसरो का नया अपडेट, रोवर प्रज्ञान ने चांद की साउथ पोल पर रिकॉर्ड किया भूकंपीय कंपन

New Delhi: चंद्रयान-3 चांद से अलग-अलग जानकारी जुटा रहा है। इसका प्रज्ञान रोवर लगातार चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। इसरो ने इसी से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट दी है। इसरो ने गुरुवार को बताया कि चांद की सतह पर घूम रहे रोवर प्रज्ञान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर एक अद्भुत घटना को रिकॉर्ड किया है। इसे एक प्राकृतिक घटना माना जा रहा है और इसरो इस घटना के स्त्रोत के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल रोवर प्रज्ञान ने चांद पर एक खास भूकंपीय कंपन को रिकॉर्ड किया है।

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि रोवर और अन्य पेलोड की गतिविधियों के साथ कुछ और भी रिकॉर्ड किया है। इन सिचुएशन वैज्ञानिक प्रयोग के तहत चंद्रयान -3 के लैंडर पर लगे आईएलएसए (इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी) पेलोड माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम्स टेक्नोलॉजी से लैस है। पहली बार चांद पर ऐसा इंस्ट्रूमेंट भेजा गया है। रोवर प्रज्ञान और अन्य पेलोड की मूवमेंट को रिकॉर्ड किया। इसी दौरान 26 अगस्त 2023 को एक घटना भी रिकॉर्ड हो गई। यह घटना अभी प्राकृतिक लग रही है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

इसरो ने बताया कि आईएलएसए पेलोड ने रोवर प्रज्ञान और अन्य पेलोड्स की चांद पर मूवमेंट के कारण एक कंपन को रिकॉर्ड किया है। आईएलएसए में छह हाई-सेंसिटिविटी एक्सेलोमीटर्स लगे हैं। इन एक्सेलोमीटर्स ने चंद्रमा की सतह पर उठने वाली कंपन को मापा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *