Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित, प्रधानमंत्री मोदी भी रहे मौजूद

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्न से सम्मानित किया. इस मौके पर आडवाणी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी वहां मौजूद रहे.

Bharat Ratna: इन विभूतियों को मरणोपरांत मिला सम्‍मान

बता दें कि इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों– पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया था. बता दें कि इन चारों विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है.

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्‍मानित

शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिन्हा राव के बेटे पीवी प्रभारक और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया. जबकि देश के एक अन्‍य पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह के पोते ने यह सम्मान प्राप्त किया. इसके अलावा, प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया.

ये भी पढ़े:-Mukhtar Ansari: कुछ करो…ये जान लेकर ही छोड़ेगा…, मुख्‍तार अंसारी के मौत के मामले में नई बात आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *