रोज़ रस्क खाते हैं तो हो जाएं सावधान, इससे शरीर को हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

स्वास्थ्य। ब्रेकफास्ट में रस्क का सेवन करना ज्‍यादातर लोगों का पसंदीदा नाश्ता माना गया है। यह सस्ता होने के साथ ही खाने में भी आसान होता है। इसलिए अक्सर लोग सुबह काम पर जाते हुए चाय के साथ रस्क खाना पसंद करते हैं। इससे पेट भर जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह ब्रेड की तुलना में पचने में आसान होता है। लेकिन, इसके बारे में कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। आमतौर पर इसे मैदा, चीनी, यीस्ट और घी से बनाया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसे बासी ब्रेड से बनाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इससे एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं रस्‍क से सेहत को होने वाले नुकसान-

रस्क खाने के नुकसान?

ब्रेड का टोस्ट बनाना एक केमिकल रिएक्शन है, जिसके दौरान मोलेक्युल्स टूटते हैं। इस प्रोसेस में ब्रेड में वाटर कंटेंट कम हो जाता है। लेकिन, इसका अर्थ यह नहीं है कि इससे कैलोरीज भी कम हो जाती हैं। रस्क से होने वाले नुकसान इस प्रकार हैं:-

हार्ट के लिए हानिकारक-

रस्क को ज्यादा मैदे, तेल और मीठे से बनाया जाता है, तो इसे हार्ट की नसें कमजोर हो सकती है। जिससे हार्ट डिजीज जैसे हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम में परेशानी

ऐसा माना जाता है कि रस्क डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हमारे सिस्टम को इसे पचाने में समस्या हो सकती है। जिससे पेट से जुड़े कई रोग हो सकते हैं।

न्यूट्रिशंस होते हैं कम-

रस्क खाने में न्यूट्रिशंस कम होते हैं। इसे खाने से केवल आपका पेट भरता है लेकिन हेल्थ बेनिफिट्स नहीं होते।

हाई ब्लड शुगर-

अधिक रस्क का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ब्लड शुगर के बढ़ने से डायबिटीज के अलावा कई अन्य समस्याओं का रिस्क भी बढ़ सकता है जैसे हार्ट डिजीज, हार्ट स्ट्रोक आदि।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *