वास्तु के अनुसार ये है सोने की सही दिशा और तरीका…

वास्‍तु। घर का वास्तु अगर सही हो, तो इंसान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक दिशाओं को ध्यान में रखकर भवन निर्माण कराया जाए, तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। वहीं गलत वास्तु का इंसान की दिनचर्या पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की सही दिशा के बारे में ही नहीं बताया गया है, बल्कि हमारे सोने व खाने की दिशा के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक सोते समय सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना नींद से जुड़ी परेशानियां होने के साथ ही जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। रात में सोते समय आपका सिर किस दिशा में है, इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ता है।

तो आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक सोने की सही दिशा और तरीका…

सोते समय इन बातों का रखें ध्यान:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा की ओर सिर और दक्षिण दिशा की ओर पैर करके कभी भी नहीं सोना चाहिए। इससे नींद अच्छे से नहीं आती है और ये स्थिति सिर दर्द, मानसिक बीमारियों का कारण बन सकती है।

वहीं दक्षिण दिशा की ओर सिर और उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोना सबसे शुभ माना जाता है। ये दिशा सोने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और उसकी आयु भी बढ़ती है।

इसके अलावा पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति की एकाग्रता, याददाश्त बढ़ती है। जो लोग पूर्व दिशा में सिर करके सोते हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। मान्यता है कि विद्यार्थियों और ऐसे लोग जिनका झुकाव अध्यात्म की ओर है, उन्हें पूर्व में सिर करके सोना चाहिए।

साथ ही पश्चिम दिशा में सिर करके सोना सही माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक ये दिशा जल के देवता वरुण की दिशा है। इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को प्रसिद्धि, मिलती है और उसका सम्मान बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *