71 फीसदी कर्मचारी अपने करियर के बारे में कर रहे हैं पुनर्विचार: इंडीड इंडिया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से रोजगार बाजार के प्रभावित होने बीच देश में 71 फीसदी कर्मचारी अपने करियर के बारे में पुनर्विचार कर रहे हैं। वे अपने करियर से खुश नहीं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये कर्मचारी एक अलग करियर भी तलाश सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं जूझ रही हैं। इससे रोजगार बाजार प्रभावित हुआ है। इंडीड इंडिया की 2021 की दूसरी छमाही के लिए नियुक्ति रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारी अपने करियर के बारे में पुनर्विचार कर रहे हैं। इंडीड इंडिया का यह सर्वे वैलुवॉक्स द्वारा अक्टूबर और नवंबर 2021 के बीच किया गया।

रिपोर्ट में 51 फीसदी कर्मचारियों ने यह सवाल किया कि क्या उनकी वर्तमान नौकरी उनके उद्देश्य को पूरा कर रही है। जबकि 67 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि वे खुद से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे सही क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा 61 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि वे जीवन की अन्य प्राथमिकताओं पर नौकरी को लेकर अपनी प्राथमिकता पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *