बिहार को पहली बार एक साथ मिलीं 615 महिला अधिकारी

बिहार। बिहार को पहली बार 615 महिला पुलिस अधिकारी मिली हैं। राजगीर पुलिस अकादमी से 1582 दरोगा, जिसमें 615 महिला अधिकारी शामिल हैं। 27 वर्षों बाद पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ली। इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने 1994 में राजधानी पटना के गांधी मैदान में पासिंग आउट परेड की सलामी ली थी। उस समय केवल 53 महिला अधिकारी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास और सशक्त महिला, सक्षम महिला सूत्र वाक्य के साथ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड अलग होने के बाद बिहार में ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी। राजगीर में पुलिस अकादमी के निर्माण किया गया। यहां पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है और राज्य में कानून का राज्य कायम रखना मेरी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे प्राथमिकता पर है। सभी थानों में महिला का होना अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *