पीएम मोदी ने साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर जताया दुख

ओडिशा। ओडिशा की जानीमानी साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। वह ओडिशा के सबसे बड़े अखबार दैनिक समाज की संपादक रह चुकी थीं। उनको सीने की दर्द की शिकायत के बाद एससीबी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल ले जाया गया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात उड़िया साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात साहित्यकार मनोरमा महापात्रा जी के निधन से व्यथित हूं। उन्हें विभिन्न मुद्दों पर उनके लेखन के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया में भी भरपूर योगदान दिया और व्यापक सामुदायिक सेवा की। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *