Health: हर साल मानसून के मौसम में कई बीमारी की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मरीज बुखार से जल्द ठीक हो जाते हैं लेकिन डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड और वायरल के बुखार से जुझ रहे लोगों की कमजोरी लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि इस कमजोरी से कैसे छुटकारा पाया जाए। बुखार के बाद शरीर थका हुआ लगता है। ऐसे में डॉ. जे. कीर्तना,ने बताया ये असरदार टिप्स जिससे आपको रिकवरी में मदद मिल सकती है।
बुखार ठीक होने के बाद महसूस हो रही कमजोरी, क्या कहते है डॉक्टर
डॉक्टर के मुताबिक, बुखार ठीक होने के बाद कमजोरी महसूस होने को पोस्ट इंफेक्शियस फैटीग कहा जाता है और मानसून की कई बीमारियों के बाद इसके होने के प्रमाण मिले हैं। कई मरीजों में ऐसा देखने को मिला है कि बीमारी से ठीक होने के बाद कई हफ्तों और कभी कभी महीनों तक थकान, कमजोरी या सोचने समझने में परेशानी महसूस होती है।
बता दें कि PIF को अब सिर्फ थकान के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि इसे संक्रमण फैलाने वाले जर्म्स और शरीर के बीच इम्यून रिस्पॉस के रूप में देखा जा रहा है। हर इंसान का शरीर एक ही बीमारी पर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। कई बार जेनेटिक कारणों की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
इसके लिए क्या करना चाहिए
1. पर्याप्त पानी पिएं और अच्छा खाना खाएं। प्रोटीन, फल और सब्जियां किसी भी सप्लीमेंट की तुलना में रिकवरी में बेहतर मदद करती हैं।
2. रिकवरी में समय लगने की उम्मीद रखें। कई लोगों में यह 2 से 4 सप्ताह तक रह सकता है, और कभी कभी इससे अधिक समय भी लग सकता है, खासकर बुजुर्गों या पहले से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों में।