लगातार बारिश होने से तापमान में आई गिरावट

वाराणसी। वाराणसी में पिछले दिनों से हर दिन हो रही बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मानसून की झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं और सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। वहीं झमाझम बारिश ने नगर निगम की भी पोल खोल रखी है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। सफाई न होने से सीवर भी ओवरफ्लो हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। साथ ही अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं तापमान भी आज अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं न्यूनतम 28 डिग्री से. रहेगा। बारिश की वजह से मौसम सुहावना होने की वजह से लोग अब उमस से राहत महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *