‘रामायण पार्ट 1’ का ग्रैंड ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में दिखे रणबीर

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हो गया. खास बात यह है कि फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर लॉन्च के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय चुना है, जिसे भारतीय परंपरा में बेहद शुभ और आध्यात्मिक माना जाता है. इस ट्रेलर लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है.

कैसा है ट्रेलर?

सामने आए ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की भव्य और खूबसूरत झलक देखने को मिल रही. रावण के रूप में यश की भी झलक दिखाई गई है. ट्रेलर में दिखी झलक देखकर ये तय हो गया है कि वो पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं. सीता के रोल में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे दमदार लग रहे हैं.

रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं

फिल्म ‘रामायण’ में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे. इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं.

कब होगी रिलीज

फिल्म का पहला भाग ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दिवाली 2026 के पावन अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. इसके बाद इस महागाथा का दूसरा अध्याय यानी ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा.

इसे भी पढ़ें:-भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, रिक्टर स्केल पर 2.6 रही तीव्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *