फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में रणवीर सिंह का दिखा दमदार अंदाज

Dhurandhar-2: फाइनली ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो एकदम झामफाड़ है और रिलीज होते ही छा गया है. रणवीर सिंह ने एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह बनकर चौंका दिया है. जहां ‘धुरंधर’ में हमजा ने रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसका सफाया कर दिया था, वहीं अब दूसरे पार्ट में उसका ल्यारी पर शासन और जसकिरत सिंह की कहानी दिखाई जाएगी. इसके अलावा कई उन सवालों के जवाब भी दर्शकों को मिलेंगे, जो फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद मन में खड़े हुए थे.

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “हिंदू एक बहुत डरपोक कौम हैं.” इसके जवाब में एक चुनौतीपूर्ण आवाज सुनाई देती है.

इसके बाद कहानी उस स्थिति की ओर बढ़ती है, जब अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद सड़कों पर अराजक माहौल बन जाता है. ट्रेलर में गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर के धमाकों के बीच यह सवाल उठता है कि रहमान के मरने के बाद अब लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा?

ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी और हमजा दोनों किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं आर. माधवन, अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल, आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त, एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाई दिए.

रहमान डकैत की मौत के साथ हुआ था धुरंधर के पहले पार्ट का अंत

5 दिसंबर 2025 को ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं धुरंधर फिल्म हाल में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई, जो नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इसके चलते फैंस के बीच भी धुरंधर 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है. वहीं क्लाइमैक्स की बात करें तो रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद ल्यारी पर हमजा (रणवीर सिंह) के शासन की झलक देखने को मिली थी. 

धुरंधर 2 के बारे में 

धुरंधर के सीक्वल धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकारों के नजर आने वाले हैं. जबकि फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. 

इसे भी पढे़ं:-डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से विमान में भरा धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *