UPSC प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Prelims Admit Card 2026: आईएएस या आईपीएस बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की थी, वे अब आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

एडमिट कार्ड में जांच लें ये जरूरी जानकारियां

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. इसमें नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल हैं. किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें.

परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज ले जाना जरूरी

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना होगा. बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ये है जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा दिवस से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि अंतिम समय में तकनीकी परेशानी से बचा जा सके. साथ ही, परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल UPSC वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद UPSC CSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • डेट ऑफ बर्थ के साथ रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर डालें.
  • एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए डिटेल्स सबमिट करें.
  • हॉल टिकट को भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें.
  • इसके अलावा, कैंडिडेट्स UPSC CSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-आयुष्मान योजना में धांधली करने वाले 200 अस्पतालों पर गिरी गाज! 100 प्राइवेट हॉस्पिटल का भुगतान रुका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *