SI Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय रहते इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
कब होगी परीक्षा?
यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को आयोजित की होगी. यह परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो शिफ्ट में होगी.
शिफ्ट रिपोर्टिंग समय परीक्षा का समय
पहली शिफ्ट में रिपोर्ट करने का समय सुबह 8 बजे होगा और शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं दूसरी शिफ्ट रिपोर्ट करने का समय दोपहर 1 बजे का होगा जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.
लिखित परीक्षा का पैटर्न
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) की लिखित परीक्षा OMR शीट पर होगी. यह परीक्षा 400 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे और 4 अलग-अलग सेक्शन होंगे.
1. सामान्य हिंदी (General Hindi)
2. कानून / संविधान / सामान्य ज्ञान (Law/Constitution/General Knowledge)
3. संख्यात्मक व मानसिक योग्यता (Numerical Ability and Mental Ability)
4. मानसिक अभिरुचि / बुद्धिलब्धि / तार्किक क्षमता (Mental Aptitude/IQ/Logical Ability)
हर सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सेक्शन 100 अंकों का होगा.
मिनिमम कितने अंक लाना है जरूरी
इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके अलावा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है, तभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे.
फिजिकल टेस्ट के नियम
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) देनी होगी.
– पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी.
– महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी.
ऐसे डाउनलोड करें UP Police SI Admit Card 2026
- सबसे पहले उम्मीदवार UP Police की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए UP Police SI Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर खुलने वाले लॉगिन पेज में अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और A4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाल लें ताकि सभी जानकारी साफ दिखाई दे.