RRB Recruitment 2026: रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की और भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.
उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि अब रेलवे की सभी विभागीय परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी संभव हो, भर्ती परीक्षाओं में टैबलेट आधारित टेस्टिंग (TBT) का दायरा बढ़ाया जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक कुशल और आधुनिक बनाया जा सके.
अश्विनी वैष्णव ने कहा, सालाना भर्ती कैलेंडर के तहत निकली वैकेंसी की जानकारी को उम्मीदवारों ने काफी पसंद किया. वित्त वर्ष 2025-26 में 43,781 उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई है. भारतीय रेलवे ने व्यवस्थित और टेक्नोलॉजी-आधारित प्रक्रिया के जरिए भर्ती में तेजी लाई है. पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट, 14,298 टेक्नीशियन और 1,376 पैरामेडिकल स्टाफ़ की भर्ती की.
इसे भी पढ़ें:-मां अन्नपूर्णा की हमेसा रहेगी कृपा, रसोई में खाली न होने दें ये चीजें