RRB NTPC 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड बहुत जल्द एनटीपीसी की नई वैकेंसी निकालने की तैयारी में है. भारतीय रेलवे ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) की ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट कैटेगिरी के लिए कुल 8875 पदों को मंजूरी दे दी है. इसमें ग्रेजुएट के 5817 और अंडर ग्रेजुएट के 3058 पद शामिल हैं. दोनों वैकेंसी के लिए अब नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
ग्रेजुएट पदों का विवरण
पद का नाम | डिपार्टमेंट | पे-लेवल | स्वीकृत वैकेंसी |
स्टेशन मास्टर | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 6 | 615 |
गुड्स ट्रेन | मैनेजर ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 5 | 3423 |
ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 4 | 59 |
चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर (सीसीटीएस) | ट्रैफिक (कमर्शियल) | 6 | 161 |
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA) | अकाउंट्स | 5 | 921 |
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | जनरल | 5 | 638 |
कुल | 5817 |
अंडर ग्रेजुएट पदों की डिटेल्स
पद का नाम | डिपार्टमेंट | पे लेवल | स्वीकृत वैकेंसी |
ट्रेन क्लर्क | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 2 | 77 |
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC) | ट्रैफिक (कमर्शियल) | 3 | 2424 |
अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट | अकाउंट्स | 2 | 394 |
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | जनरल | 2 | 163 |
कुल | 3058 |
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो अंडरग्रेजुएट पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 30 वर्ष है. वहीं ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है. सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, PwD और पूर्व सैनिकों को आयु में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 तय किया गया है, जबकि SC, ST, PwD, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को केवल ₹250 शुल्क देना होगा.
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो CBT-1 में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनमें 40 सामान्य जागरूकता, 30 गणित और 30 रीजनिंग से पूछे जाएंगे. CBT-2 में 120 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 सामान्य जागरूकता, 35 गणित और 35 रीजनिंग से होंगे. दोनों परीक्षाएं 90 मिनट की होंगी और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in
- या क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं.
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन विवरण से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें.
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में फिर बारिश की चेतावनी, महोबा समेत इन जिलों में मौसम रहेगा साफ