RRB JE Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आई है. रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न रेलवे जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए 4,029 तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. अब उम्मीदवारों के पास फॉर्म जमा करने के लिए 13 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक का समय है.
कौन कर सकता है आवेदन?
RRB JE भर्ती में पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. JE के कई पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है. वहीं नए जोड़े गए CMA पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता है. उम्र की बात करें तो सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिल सकती है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार को अपने पद की योग्यता और उम्र की शर्त जरूर देख लेनी चाहिए.
ऐसे भरें RRB JE का फॉर्म
उम्मीदवारों को सबसे पहले RRB की आवेदन प्रक्रिया वाली वेबसाइट पर जाना होगा. वहां CEN 04/2026 से जुड़ा आवेदन लिंक चुनकर अपनी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा. फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवार एक बार पूरी जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि गलत जानकारी आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकती है. आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है, इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म पूरा कर लें.
इसे भी पढे़ं:-रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, LAC पर चीन ने सेना की तैनाती में की कमी लेकिन खतरा बरकरार