NHM में स्टाफ नर्स के 4724 पदों पर भर्ती, BSc नर्सिंग वालों को मौका 

NHM Staff nurse vacancy 2026: नेशनल हेल्थ मिशन-तमिलनाडु (NHM-TN) ने स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्मेंट, तमिलनाडु सरकार के तहत जिला स्तर पर की जा रही है. नियुक्तियां राज्य सरकार के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों में की जाएगी. यह भर्ती कांट्रेक्चुअल आधार पर होगी.

NHM में स्टाफ नर्स कौन बन सकता है?

  • मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी(GNM) मे डिप्लोमा किया हो.
  • बीएससी नर्सिंग डिग्री पूरी करने वाले भी योग्य होंगे.
  • कैंडिडेट की उम्र अधिकतम 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • अभ्यर्थी का तमिलनाडु नर्सेस और मिडवाइफ काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और यह भर्ती के नोटिफिकेशन से पहले का हो.
  • तमिल भाषा की नॉलेज होनी अनिवार्य है. इसके सपोर्ट में SSLC या HSC मार्कशीट दिखानी होगी.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NHM तमिलनाडु ऑफिशियल वेबसाइट से एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें.
  • अब इसमें अपनी सभी जानकारियां बिल्कुल सही और साफ-साफ भरते जाएं.
  • सेल्फ अटेस्टेड जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करें. इसमें 10वीं की मार्कशीट, जीएनएम डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग की डिग्री, एड्रेस प्रूफ जैसे सर्टिफिकेट्स अटैच करें.
  • आवेदन पत्र को चैन्नई कॉर्पोरेशन, एप्लिकेशन बॉक्स O/o सिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पर पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट/कूरियर के जरिए भेज दें. अन्य किसी भी फॉर्मेट में एप्लिकेशन स्वीकार नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रा पर निकले युवाओं से किया संवाद, बोले- ‘विकसित भारत के निर्माण में युवाशक्ति की होगी बड़ी भूमिका’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *