Junior Assistant Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (OSSB) ने जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क) के 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 18 अगस्त 2026 है.
शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान और प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन कैसे करें
- ओडिशा एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं.
- जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.
- अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें.
- अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- सभी जानकारी की समीक्षा करें, फॉर्म जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
इसे भी पढे़ं:-हमेशा के लिए किचन से गायब हो जाएंगे कॉकरोच, आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खा